15.1 C
Delhi
Sunday, February 1, 2026

Buy now

Ads

कोफ़्त से जान लब पर आई है / मीर तक़ी ‘मीर’

- Advertisement -

कोफ़्त से जान लब पर आई है
हम ने क्या चोट दिल पे खाई है

लिखते रुक़ा, लिख गए दफ़्तर
शौक़ ने बात क्या बड़ाई है

दीदनी है शिकस्गी दिल की
क्या इमारत ग़मों ने ढाई है

है तसन्ना के लाल हैं वो लब
यानि इक बात सी बबाई है

दिल से नज़दीक और इतना दूर
किस से उसको कुछ आश्नाई है

जिस मर्ज़ में के जान जाती है
दिलबरों ही की वो जुदाई है

याँ हुए ख़ाक से बराबर हम
वाँ वही नाज़-ए-ख़ुदनुमाई है

मर्ग-ए-मजनूँ पे अक़्ल गुम है ‘मीर’
क्या दीवाने ने मौत पाई है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles