25.1 C
Delhi
Friday, March 13, 2026

Buy now

Ads

अभी तो आँच में‍ पककर ज़रा तैयार होने हैं

- Advertisement -

अभी तो आँच में‍ पककर ज़रा तैयार होने हैं
अभी हम गीली मिट्टी के बहुत कच्चे खिलौने हैं

ये पर्वत ख़ूबसूरत लग रहे है‍ आपको साहब
मगर कुछ लोगे ऐसे हैं‍ जिन्हें कन्धे पे ढोने हैं

उजाले की फ़सल काटेगा वो अपने गाँव में जाकर
वो कहता है कि अब की बार उसने चाँद बोने हैं

भटकता रहता हूँ दिनभर किताबें कापियाँ लेकर
मैं उस छोटे-से कमरे में कि जिसमें चार कोने हैं

कभी फिर आपके घर आएँगे वादा रहा यारो
अभी घर जाके हमने सर्फ़ में कपड़े भिगोने हैं

अभी हम चाँदनी का जिस्म छू सकते नहीं हर्गिज़
अभी तो धूप के पानी से हमने हाथ धोने हैं

हवाएँ, धूप, पानी, आग, बारिश, आसमाँ, तारे
यही कम्बल हमारे हैं यही अपने बिछौने हैं

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles