21.1 C
Delhi
Tuesday, March 17, 2026

Buy now

Ads

इक ज़ख्म भी यारान-ए-बिस्मिल नहीं आने का जॉन एलिया उर्दू शायरी

- Advertisement -

इक ज़ख्म भी यारान-ए-बिस्मिल नहीं आने का
मक़तल में पड़े रहिए क़ातिल नहीं आने का

अब कूच करो यारो सहरा से के सुनते हैं
सहरा में अब आइंदा महमिल नहीं आने का

वाइज़ को ख़राबे में इक दावत-ए-हक़ दी थी
मैं जान रहा था वो जाहिल नहीं आने का

बुनियाद-ए-जहाँ पहले जो थी वही अब भी है
यूँ हश्र तो यारान-ए-यक-दिल नहीं आने का

बुत है के ख़ुदा है वो माना है न मानूँगा
उस शोख़ से जब तक मैं ख़ुद मिल नहीं आने का

गर दिल की ये महफ़िल है ख़र्चा भी हो फिर दिल का
बाहर से तो सामान-ए-महफ़िल नहीं आने का

वो नाफ़ प्याले से सर-मस्त करे वरना
हो के मैं कभी उस का क़ाइल नहीं आने का

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles