31.8 C
Delhi
Saturday, March 14, 2026

Buy now

Ads

ऐ दोस्त कहीं तुझ पे भी इल्ज़ाम न आए

- Advertisement -

ऐ दोस्त कहीं तुझ पे भी इल्ज़ाम न आए
इस मेरी तबाही में तिरा नाम न आए

ये दर्द है हम-दम उसी ज़ालिम की निशानी
दे मुझ को दवा ऐसी कि आराम न आए

काँधे पे उठाए हैं सितम राह-ए-वफा के
शिकवा मुझे तुम से है कि दो-गाम न आए

लगता है कि फैलेगी शब-ए-ग़म की सियाही
आँसू मिरी पलकों पे सर-ए-शाम न आए

मैं बैठ के पीता रहूँ बस तेरी नज़र से
हाथों में कभी मेरे कोई जाम न आए

बैठा हूँ दिया घर का जो ‘नासिर’ में जला के
ऐसा न हो फिर वो दिल-ए-ना-काम में आए

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles