19.1 C
Delhi
Wednesday, March 18, 2026

Buy now

Ads

करखाही हांडी जैसा

- Advertisement -

करखाही हांडी हैसा
हम कोने में धर दिए गए।
सींढ़ लगी कुठिला में
गेहूँ का
हर दाना बीझ गया
ज़्यादा मुँह आने के कारण
पूरा तालू
सीझ गया
नामिक ख़तरों के तिलस्म में
गायब हम कर दिए गए।
लहूलुहान सदी के
सिरहाने
फन काढ़े हैं गेहुँअन
पटेंटों की भेंट चढ़े
सावन, भादों, कातिक,अगहन
और मिलावट से
रोटी के सही स्वाद हर लिए गए।
सरपत की झलास में
घुसने के कारण है
भाँप लगी
तसले का ढक्कन
उघारने में
अदहन की भाप लगी
और फफोलों में
मिरचाई के चूरन भर दिए गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles