30.5 C
Delhi
Saturday, March 14, 2026

Buy now

Ads

किस कदर गर्म है हवा देखो

- Advertisement -

किस कदर गर्म है हवा देखो,
जिस्म मौसम का तप रहा देखो ।

बदगुमानी-सी बदगुमानी है,
पास होकर भी फ़ासला देखो ।

वे जो उजले लिबास वाले हैं,
उनकी आँखों में अज़दहा देखो ।

हो अंधेरा सफ़र, सफ़र ठहरा,
ले के चलते हैं हम दिया देखो ।

खेलता है जो मौत से होली,
क्या करेगा वो मनचला देखो ।

अम्न ही अम्न सुन लिया, लेकिन,
मक़तलों का भी सिलसिला देखो ।

इस ज़माने में जी लिया ‘रहबर’
मर्दे-मोमिन का हौसला देखो ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles