21.1 C
Delhi
Thursday, March 19, 2026

Buy now

Ads

जे० एन० यू० पर

- Advertisement -

साम्यवाद का अन्त हो गया
अन्त हुआ इतिहास का
है यथार्थ बेहद रपटीला
सपना है संत्रास का
अब तुमसे ही होगा बेड़ा पार जी !

बहुराष्ट्रीय निगम कमाने
आए बड़ा मुनाफा
वर्ल्ड-बैंक डब्ल्यू० टी० ओ० के
बल में हुआ इज़ाफ़ा
इनके निर्देशों को तुम करना स्वीकार जी !

मस्ज़िद के मलबे पर जिनकी
खड़ी हुई है सत्ता
धर्म और संस्कृति के वे ही
शातिर हुए प्रवक्ता
ऐसा धर्म मुबारक़ हो ऐसी सरकार जी !

अमरीकी जलवे के सम्मुख
तुम नत-शिर हो जाना
देश बिलखता भी हो तो तुम
हरगिज़ मत शरमाना
कला बचाना अपनी, मत करना प्रतिकार जी !
जे० एन० यू० पर तुम रखो अपने उद्गार जी !

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles