17.1 C
Delhi
Friday, March 20, 2026

Buy now

Ads

ताकि तब तक

- Advertisement -

संकरी गलियों का
दमघोटू कसैला धूम
पहर भर में
शहर भर में
फैल जाएगा
शहर में एक और धूम-देश
घुस आएगा
फिर ह्र्दय की उदारता के
मायने क्या?

ह्र्दय बस चीखता है
स्नेह-हीन मशीन-सा
देह अब कोई धर्म स्वीकारती नहीं
मात्र पशुपन के
फिर आत्मा न जाने क्यों पड़ी है पीछे
कई जन्मों से, पीछा छोड़ती ही नहीं

मैं त्रस्त हूं
अपने पराये से
इसलिए ओ क्लैंडरों के वाचकों!
गणितिज्ञ सत्पुरुषों ! बताना कि
कौन सा दिन, तिथि
अपने महामरण की है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles