13.1 C
Delhi
Monday, January 19, 2026

Buy now

Ads

महक रहा हो मौसम जैसे

- Advertisement -

प्रीति हृदय पर कुछ यूँ छाई
महक रहा हो मौसम जैसे

शब्द ठहर जाते अधरों पर
बैठ हृदय में भाव चहकते
खुलतीं बंद सहमती पलकें
देख रहीं बस कदम बहकते
ठहरी-ठहरी मधुर चाँदनी
देख मगर कुछ यूँ मुस्काई
बहक रहा हो मौसम जैसे
प्रीति हृदय पर कुछ यूँ छाई
महक रहा हो मौसम जैसे

आँख मिचौली सँग तारों के
खेल रहे हैं जुगनू सारे
पीकर मदिरा मगन हुए हैं
जैसे ये मदहोश नजारे
इधर उधर कुछ भटके बादल
हँसकर बदन छुए पुरवाई
चहक रहा हो मौसम जैसे
प्रीति हृदय पर कुछ यूँ छाई
महक रहा हो मौसम जैसे

खुशियाँ बैठी हैं सिरहाने
लहराती भावों की सरिता
छिपकर बैठी बना रही है
लाज निगोड़ी अनुपम कविता
करवट-करवट ढीठ कामना
मचल रही है बस हरजाई
दहक रहा हो मौसम जैसे
प्रीति हृदय पर कुछ यूँ छाई
महक रहा हो मौसम जैसे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles