29.3 C
Delhi
Saturday, March 7, 2026

Buy now

Ads

रफ़्तार-ए-उम्र क़त-ए-रह-ए-इज़्तिराब है / ग़ालिब

- Advertisement -

रफ़्तार-ए-उम्र क़त-ए-रह-ए-इज़्तिराब है
इस साल के हिसाब को बर्क़ आफ़्ताब है

मीना-ए-मय है सर्व नशात-ए-बहार से
बाल-ए-तदरव जल्वा-ए-मौज-ए-शराब है

ज़ख़्मी हुआ है पाश्ना पा-ए-सबात का
ने भागने की गूँ न इक़ामत की ताब है

जादाद-ए-बादा-नोशी-ए-रिन्दाँ है शश जिहत
ग़ाफ़िल गुमाँ करे है कि गीती ख़राब है

नज़्ज़ारा क्या हरीफ़ हो उस बर्क़-ए-हुस्न का
जोश-ए-बहार जल्वे को जिस के नक़ाब है

मैं ना-मुराद दिल की तसल्ली को क्या करूँ
माना कि तेरी रुख़ से निगह कामयाब है

गुज़रा असद मसर्रत-ए-पैग़ाम-ए-यार से
क़ासिद पे मुझ को रश्क-ए-सवाल-ओ-जवाब है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles