23.1 C
Delhi
Thursday, March 19, 2026

Buy now

Ads

रामटहल की मूँछ

- Advertisement -

रामटहल चपरासी
बड़े साहब से
जब भी मुख़ातिब हुआ
सिर झुकाकर / गिराकर अपनी मूँछ का ताव
बिखराकर बाल
सँभालकर कन्धे की गमछी
और पहनाकर अपनी ज़ुबान को
अदब की लगाम / लेकिन
कमबख़्त / गिराना भूल गया था, उस दिन
अपनी मूँछ का ताव
बस, इतनी-सी बात
बात, बड़े साहब की जान पर बन आयी
शान धूल में सन गयी
उनको रामटहल का सीना
कोई भयावह चट्टान दिखने लगा
वह, उनसे ज़्यादा कद्दावर दिखने लगा
बस देखते ही देखते
साहब भी बन गये
ज्वालामुखी पहाड़ / उगलने लगे आग
और तब
रामटहल के हाथ आपस में जुट गये
शायद उसे लगा / ज़रूरी नहीं मूँछ
रोटी से ज़्यादा!

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles