18.1 C
Delhi
Friday, March 20, 2026

Buy now

Ads

समुद्र-3

- Advertisement -

नदी को बेशक
समुद्र तक ही जाना हो
पर उसे इतनी तो आजादी है ही
कि वह रास्ता बदल ले
पुराने तटों को छोड़कर
नए तटबंध बना ले
या किसी विरोधी स्वभाव की नदी से भी
गठजोड़ कर ले
समुद्र को तो
सब तरह की व सब दिशाओं की
नदियों की बदमाशियां
सहन करनी ही हैं
नदियों को यह भी आजादी थी
कि वे धारा सोखकर
संन्यास लेकर भूमिगत हो जाएं
और समुद्र तक न जाएं
समुद्र को तो भूमिगत होने की भी
आजादी नहीं थी
मरने की भी नहीं
प्रोटोकाल की लंबी-चौड़ी व्यवस्था थी
यह सुनिश्चित करने के लिए
कि उसे एक छींक के बाद
दूसरी छींक भी न आए
नदियां
और नदियों ने जो पाल रखे थे
कछुए, मगरमच्छ
और समुद्र के पानी में होती थीं स्वभावत:
बड़ी-बड़ी व्हेलें और दरियाई घोड़े
समुद्र को इन सबकी
धमाचौकड़ियों और स्वच्छंद आचरण के लिए
गरिमा के साथ चुपचाप रहना ही है

Previous article
Next article

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles