20.1 C
Delhi
Friday, March 20, 2026

Buy now

Ads

साहित्यिक दोस्त

- Advertisement -

मेरे दोस्त अपनी
उपस्थिति दर्ज करवाना चाहते हैं
वे गले में काठ की घण्टियाँ बान्धते हैं
उन्हें आर-पार देखने की आदत है
वे शीशे के घरों में रहते हैं

पत्थरों से डरते हैं
काँच की लड़कियों से प्रेम करते हैं
बम पर बैठ कर
वे फूल पर कविताएँ लिखते हैं
काव्य गोष्ठिओं में खूब हँसते हैं
शराबख़ानों में गम्भीर हो जाते हैं

यह भी उनकी कला है
अपनी मोम की जेबों में
वे आग रखते हैं

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles