25.1 C
Delhi
Saturday, May 9, 2026

Buy now

Ads

बेसबब बात को कुछ और बढ़ाया जाए

- Advertisement -

बेसबब बात को कुछ और बढ़ाया जाए
वक़्त कुछ देर यूँ ही साथ बिताया जाए

जो मेरे ख़्वाब की ताबीर निगल जाती है
उस हक़ीक़त को भी इक ख़्वाब दिखाया जाए

बाग़बां सोच में डूबा है बड़ी मुद्दत से
कैसे फूलों की नज़ाकत को बचाया जाए

पेशियाँ घर को निगलने को चली आई हैं
फ़ैसला आज तो मी लॉर्ड सुनाया जाए

क्या ग़ज़ब हो कि जिसे लोग समझते हैं दिल
मेरे सीने में वो पत्थर ही न पाया जाए

जिस तरफ ख़ून के धब्बे न चुभें आँखों में
मुझको तस्वीर का वो पहलू दिखाया जाए

ज़ीस्त गर मन के मुताबिक ही मिली है अनमोल
फिर ये क़िरदार सलीक़े से निभाया जाए

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles