8.1 C
Delhi
Tuesday, January 20, 2026

Buy now

Ads

बात ठाकुर की

- Advertisement -

गाँव ठाकुर का, कुआँ ठाकुर का
घर जो अपना था, हुआ ठाकुर का
सर कटाना हो तो उठा सर अपना
सर सलामत, जो पाँव छुआ ठाकुर का
गाँव ठाकुर का, कुआँ ठाकुर का

खेत ठाकुर के, लोग ठाकुर के
अपनी मेहनत से लगे, भोग ठाकुर के
अपने आँसू पे ठहाका उसका
लिखे क़िस्मत में, भले योग ठाकुर के
खेत ठाकुर के, लोग ठाकुर के

राज ठाकुर का, ताज ठाकुर का
अपनी चमड़ी से बना, साज़ ठाकुर का
उसके इशारे पर नाचो तो ख़ैर अपनी
वर्ना नोचेगा बदन, बाज़ ठाकुर का
राज ठाकुर का, ताज ठाकुर का

जीत ठाकुर की, बात ठाकुर की
अपनी इज़्ज़त से सजे, रात ठाकुर की
सहो उसके सितम, चुपचाप सहो
मुख खोला तो पड़े, लात ठाकुर की
जीत ठाकुर की, बात ठाकुर की

Previous article
Next article

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles