16.1 C
Delhi
Friday, March 20, 2026

Buy now

Ads

तो तुम्हीं कहो

- Advertisement -

कोई उजली भीगी बदली
आकर कन्धे पर झुक जाए
तो तुम्हीं कहो वह भीगापन
जी लूँ या तन-मन जलने दूँ ?

मैं प्यास छिपाए फिरता हूँ
बादल से, सरिता जल से भी
यद्यपि अधरों का परिचय है
बिजली से भी, उत्पल से भी

कोई हिम-खण्ड तपन मेरी
हरने को आतुर हो जाए
तो तुम्हीं कहो वह शीतलता
पी लूँ या कण-कण ढलने दूँ ?

अनकही हमारी सब बातें
ये दीवारें सुन लेती हैं
फिर अपनी सुविधाओं वाला
ताना-बाना बुन लेती हैं

यदि तोड़ भ्रमों का इन्द्रजाल
कोई वातायन खुल जाए
तो तुम्हीं कहो तम की परतें
मैं छीलूँ या भ्रम पलने दूँ ?

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles