17.1 C
Delhi
Friday, March 20, 2026

Buy now

Ads

ज्यों डूबे जहाज का पंछी

- Advertisement -

यों तेरी यादों के बादल
मन पर घिर आए
ज्यों डूबे जहाज़ का पंछी
जल पर मण्डराए ।

एक-स्मृति में
सौ-सौ छवियों का मेला
शान्त झील में जैसे कोई
फेंक गया ढेला

इन्द्रधनुष के रंग न जाने
कैसे तिर आए ।

कुहरे भरी रात में जैसे
सूर्य -किरण चमके
गूँज उठे सन्नाटे में
शहनाई थम-थम के

बार-बार मन यों देख रहा मन
सपने मन-भाए !

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles