25.1 C
Delhi
Thursday, March 19, 2026

Buy now

Ads

वो आएगा दिल से दुआ तो करो

- Advertisement -

वो आएगा दिल से दुआ तो करो
नमाज़े-मुहब्बत अदा तो करो

मिलेगा कोई बन के उनवान भी
कहानी के तुम इब्तदा तो करो

समझने लगोगे नज़र की ज़बां
मुहब्बत से दिल आशना तो करो

तुम्हें मार डालेंगी तन्हाईयाँ
हमें अपने दिल से जुदा तो करो

तुम्हारे करम से है यह ज़िंदगी
मैं बुझ जाऊँगा तुम हवा तो करो

हज़ारों मनाज़िर निगाहों में हैं
रुकोगे कहाँ फ़ैसला तो करो

पुकारे तुम्हें कूचाए-आरज़ू
कभी ‘नक़्श’ दिल का कहा तो करो

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles