21.1 C
Delhi
Thursday, March 19, 2026

Buy now

Ads

अपना दामन देख कर घबरा गए

- Advertisement -

अपना दामन देख कर घबरा गए
ख़ून के छींटे कहाँ तक आ गए

भूल थी अपनी किसी क़ातिल को हम
देवता समझे थे धोका का गए

हर क़दम पर साथ हैं रुसवाइयां
हम तो अपने आप से शरमा गए

हम चले थे उनके आँसू पोंछने
अपनी आँखों में भी आँसू आ गए

साथ उनके मेरी दुनिया भी गयी
आह वो दुनिया से मेरी क्या गए

‘नक़्श’ कोई हम भी जाएँ छोड़ कर
जैसे ‘मीरो’ ‘ग़ालिबो’ ‘सौदा’ गए

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles