36.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026

Buy now

Ads

नहीं सूझती राह

- Advertisement -

रोशनी की तलाश में
बहुत दूर आ गए हम
नहीं मिली अँधेरों से निजात

वह छोर कहीं पीछे छूट गया
जहाँ उगता है सूरज
होती है सुबह

दुनिया के अन्धेरे कोने के
बियाबान में
धरती, आकाश, पेड़-पौधे, सबका
सिर्फ एक रंग-काला

घुप्प अन्धकार में होता है
दिशा-भ्रम
स्याह कोने में गुम हो गई
रोशनी की ओर जाने वाली राह

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles