31.1 C
Delhi
Thursday, May 14, 2026

Buy now

Ads

बातें करो मत

- Advertisement -

वंचना है
कल नए दिनमान की
बातें करो मत!

महक रिश्तों में कहाँ है
काग़ज़ी हैं फूल सारे
एक माया जाल में
उलझे हुए पंछी विचारे
क्या करें ये डालियाँ ही
नीड़ अपने छल रही हैं
स्वप्न निद्रा है
किसी उद्गान की
बातें करो मत।

झूठ-सच अच्छे-बुरे का
कौन जाने भेद कैसा
आदमी के आकलन की
है कसौटी सिर्फ पैसा
दौड़ है अन्धी, न जाने
और कितना दौड़ना है
क्या वरण करना पड़ेगा
और क्या क्या छोड़ना है
बंचकों की हाट हैं
प्रतिदान की
बातें करो मत!

चरण पर किसके
धरें सिर
मूर्तियाँ तो सभी खण्डित
ग्रहण शापित लग रहे हैं
ये विमल आभाविमंडित
पतन के इस गर्त में भी
तान कर सीना खड़े हैं
झूमते हैं जो मुकुट धर
पाप के माणिक जड़े हैं
चेतना के मृतक्शणों में
ज्ञान की
बातें करो मत।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles