33.1 C
Delhi
Thursday, May 14, 2026

Buy now

Ads

अपने ही हाथों में पतवार सँभाली जाए

- Advertisement -

अपने ही हाथों में पतवार सँभाली जाए
तब तो मुमकिन है, कि ये नाव बचा ली जाए।

कुछ लुटेरों ने भी, पहना है फरिश्तों का लिबास
इनके बारे में ग़लतफ़हमी न पाली जाए।

पूरे गुलशन का चलन, चाहे बिगड़ जाए मगर
बदचलन होने से, खुशबू तो बचा ली जाए।

ये शमां कैसी है रह-रह के धुआँ देती है
काश ये बुझने से पहले ही बचा ली जाए।

इन धुआँती-सी मशालों को जलाने के लिए
राख के ढेर से, कुछ आग निकाली जाए।

लोग ऐसे भी कई जीते हैं इस बस्ती में
जैसे मजबूरी में, इक रस्म निभा ली जाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles