33.1 C
Delhi
Thursday, May 14, 2026

Buy now

Ads

पहले ही लाख डर हैं हरेक आदमी के साथ

- Advertisement -

पहले ही लाख डर हैं हरेक आदमी के साथ
उसपे भी मौत जोड़ी गई ज़िंदगी के साथ।

ज़्यादा चमक में लोगों ने देखा न हो मगर।
हैं खूब अँधेरे भी नई रोशनी के साथ।

मुमकिन नहीं कि सबके हमेशा खुशी मिले
होते हैं धूप-छाँव-से ग़म भी खुशी के साथ।

उसकी चिता पे जिस्म ही, उसका नहीं जला
खुशियाँ भी घर की राख हुई थीं उसी के साथ।

सदियों की ले थकन भी निरंतर सफ़र में ही
रहने को रहे लाख भँवर भी नदी के साथ।

इक हादसे में कैसे नशेमन उजड़ गए
देखा था सब शजर ने बड़ी बेबसी के साथ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles