18.1 C
Delhi
Thursday, March 19, 2026

Buy now

Ads

प्यार पर बहुत हो चुकी कविताएँ

- Advertisement -

प्यार पर बहुत हो चुकी कविताएँ
पिता की फटी बिवाइयों पर
अभी तक नहीं लिखी कविताएँ
जो रिश्ता ढूँढ़ते-ढूँढ़ते टूटने पर कसकते हैं

नहीं पढ़ी गई कविताएँ
बेटी के चेहरों की रेखाओं पर
जो- उभर आती है अपने आप असमय ही

मुझे लगता है
अब इन रेखाओं की गहराइयों पर कविताएँ लिखूँ
प्यार पर बहुत हो चुकी कविताएँ !

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles