32.9 C
Delhi
Sunday, March 15, 2026

Buy now

Ads

ईश्वर का दुःख

- Advertisement -

मौन नहीं है वह
न ही तूती नक्कार खाने की
मन्दिर के घंटों की गूँज के बीच
अंतर्नाद बन गई है, उसकी वाणी

इसे पुजारी ही ईश्वर तक पहुँचाएगा
चढ़ी मिठाईयों से कुछ मीठापन
उसके लिए भी लाएगा
तब सम्प्रेषणता का इतिहास लिखा जाएगा

अर्पित वाणी मात्र लगे प्रलाप
उसे नहीं हो यह संताप
इसलिए बताया जाएगा

मन्दिर के बाहर आदमी की
गंदी, लीचड़, बदबूदार, भीख मांगती कृशकाया पर
मिठाईयों, फूलों और पुजारियों से
दबे होने की व्यस्तता के बावजूद
ईश्वर को बहुत दुःख है

Previous article
Next article

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles