30.5 C
Delhi
Saturday, March 14, 2026

Buy now

Ads

उसका भरोसा क्या यारो वो शब्दों का व्यापारी है

- Advertisement -

उसका भरोसा क्या यारो वो शब्दों का व्यापारी है,
क्यों मुँह का मीठा वो न हो जब पेशा ही बटमारी है ।

रूप कोई भी भर लेता है पाँचों घी में रखने को,
तू इसको होशियारी कहता लोग कहें अय्यारी है ।

जनता को जो भीड़ बताते मँझधार में डबेंगे,
काग़ज़ की है नैया उनकी शोहरत भी अख़बारी है ।

सुनकर चुप हो जाने वाले बात की तह तक पहुँचे हैं,
कौवे को कौवा नहीं कहते यह उनकी लाचारी है ।

पेड़ के पत्ते गिनने वालो तुम ‘रहबर’ को क्या जानो,
कपड़ा-लत्ता जैसा भी हो बात तो उसकी भारी है ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles