23.4 C
Delhi
Saturday, March 14, 2026

Buy now

Ads

इश्क़ कर के देख ली जो बे-बसी देखी न थी

- Advertisement -

इश्क़ कर के देख ली जो बे-बसी देखी न थी
इस क़दर उलझन में पहले जिंदगी देखी नी थी

ये तमाशा भी अजब है उनके उठ जाने के बाद
मैं ने दिल में इस से पहले तीरगी देखी न थी

आप क्या आए कि रूख़्सत सब अँधेरे हो गए
इस क़दर घर में कभी भी रौशनी देखी न थी

आप से आँखें मिली थीं फिर न जाने क्या हुआ
लोग कहते हैं कि ऐसी-बे-ख़ुदी देखी न थी

मुझ को रूख़्सत कर रहे हैं वो अजब अंदाज़ से
आँख में आँसू लबों पर ये हँसी देखी न थी

किस क़दर ख़ुश हूँ मैं ‘नासिर’ उन को पा लेने के बाद
ऐसा लगता है कभी ऐसी ख़ुशी देखी न थी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles