23.4 C
Delhi
Saturday, March 14, 2026

Buy now

Ads

बना के तोड़ती है दाएरे चराग़ की लौ

- Advertisement -

बना के तोड़ती है दाएरे चराग़ की लौ
बहा के ले गई मुझ को कहाँ शुऊर की रौ

बना चुका हूँ अधूरे मुजस्समे कितने
कहाँ वो नक़्श जो तकमील-ए-फ़न का हो परतव

वो मोड़ मेरे सफ़र का है नुक़्ता-ए-आग़ाज़
फ़रेब-ख़ुर्दा-ए-मंज़िल हुए जहाँ रह-रौ

लरज़ते हैं मिरी महरूम-ए-ख़्वाब आँखों में
बिखर चुके हैं जो ख़्वाब उन के मुंतशिर परतव

भटक न जाऊँ मैं तश्कीक के अंधेरों में
लरज़ रही है मिरी शम-ए-एतक़ाद की लौ

शब-ए-दराज़ का है क़िस्सा मुख़्तसर ‘कैफ़ी’
हुई सहर के उजालों में गुम चराग़ की लौ

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles