29.4 C
Delhi
Friday, March 13, 2026

Buy now

Ads

झुर्रियाँ

- Advertisement -

माथे पर
झुर्रियाँ झलकने लगी हैं
ये चिन्ता की हैं
या उम्र की… पर
चेहरे पर प्रौढ़ता का अहसास कराती हैं
ये
हर बुजुर्ग के चहरे पर
बल खाते हुए देखी जा सकती हैं
यह सुखों का कटाव है
या दुखों का हिसाब कहा नहीं जा सकता
किसी बूढ़ी माँ के ललाट पर
संवेदना का स्वर उचारती
काव्यपंक्तियाँ ज़रूर दिखती हैं
बूढ़े बाप के फ़लक पर
ज़िन्दगी का जोड़-घटाव
ऋअण-धन का हो या
दुख-दर्दों का पड़ाव
पढ़ा जा सकता हि
झुर्रियाँ
जीवन-इतिहास की लिपिबद्ध कहानी हैं
क्या आपने कभी पढ़ने की कोशिश की है?

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles