29.4 C
Delhi
Friday, March 13, 2026

Buy now

Ads

कभी-कभी

- Advertisement -

कभी-कभी
चुपचाप
खो जाती हैं चीजें
जैसे आज़ादी

कभी-कभी बेहिसाब
आ जाता है गुस्सा
जैसे अंधड़

कभी-कभी चुपचाप
आ जाती है रुलाई
जैसे बुढ़ापा

कभी-कभी यों ही
गिर पड़ता है
आदमी
जैसे पुरानी दिल्ली की कोई इमारत

कभी-कभी
अकसर हो जाता है इलहाम
सीधे चलना ठीक नहीं
गिरते-पड़ते ही चलो

कभी-कभी
ऎंठकर चलता है जो
हो उठता है तानाशाह
अकसर कभी-कभी

मैं कहता हूँ
जब हमें कहीं पहुँचना ही नहीं है
तो धीरे-धीरे क्यों नहीं सीख लेते
चलना
कभी-कभी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles