23.8 C
Delhi
Friday, March 13, 2026

Buy now

Ads

आमने-सामने

- Advertisement -

मुर्गे ख़ुद नहीं लड़ते
लड़ाए जाते हैं

मंड़ई में मुर्गे की टाँग में
बाँध दी जाती है छुरी
मैदान में आमने-सामने होते हैं मुर्गे
आदमी होते हैं मुर्गे के पीछे

ख़ौफ़नाक खेल शुरू होता है
मुर्गे भिड़ जाते हैं
एक-दूसरे से
दोनों ओर से आदमी
चीख़ते-चिल्लाते हैं जी भरके
लहूलुहान मुर्गे अगल-बगल
कुछ नहीं देखते

मुर्गे प्रशिक्षित हैं
जान लेने के लिए
एक मुर्गा जीतता है
दूसरा दम तोड़ता है
भीड़ हो-हल्ला़ मचाती है

जीतनेवाला आदमी
हारे हुए मुर्गे को लाद
चल पड़ता है
मैदान अभी खाली नहीं हुआ
तमाशबीनों से

फिर मुर्गे तैयार हैं
लड़ाए जाने के लिए

Previous article
Next article

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles