25.5 C
Delhi
Thursday, March 12, 2026

Buy now

Ads

क्यों देखा था तुमने

- Advertisement -

लड़की
क्यों देखा था तुमने
आर-पार उतरने वाली निगाहों से

नर्स की तरह क्यों फेरा था
दुखते सिर पर हाथ
निश्छल मुस्कान से
क्यों की थी कोशिश
मैं न रहूँ उदास

शाम को क्षितिज की जगह
तुम्हारी ओर हों
मेरी आँखें
क्यों रोकती रही
कविता लिखने से
अपने गालों से स्पर्श करा
इन हाथों को
क्यों सौंपा कोई कविता-सँग्रह
जिसे पढ़ते-पढ़ते
इतनी दूर निकल आया मैं

यहाँ कंक्रीट के जंगल नहीं हैं
न ही कैक्टस की विविधता
गुलमोहर और गुलाब से परे
यहाँ हरी-हरी दूब है
जिस पर चमक रही हैं
ओस की बूँदें

यहाँ बनाना चाहता हूँ
छोटा-सा घर
और तुम कहती हो
लौट जाओ ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles