23.8 C
Delhi
Friday, March 13, 2026

Buy now

Ads

यूँ ही न मेरे ख़्वाब का पैकर बदल गया

- Advertisement -

यूँ ही न मेरे ख़्वाब का पैकर बदल गया,
वो पुरतसन्नो शह्र का परतौ था छल गया।

ये शौके-शह्रगर्दी तो मुझमें न थी मगर,
अंदर था मेरे कौन जो इतना मचल गया।

पहले तो आईना ही मुझे खींचता रहा,
आँखें खुलीं तो क़ुर्ब का मंज़र बदल गया।

चेह्रा ये किसका है वो ख़दो-ख़ाल क्या हुए,
कोई तो आईना मेरे घर का बदल गया।

कैसे बतायें सुब्ह का चेह्रा था कैसा ‘ज्ञान’,
इतना सियाह था कि अँधेरा दहल गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles