25.1 C
Delhi
Friday, March 13, 2026

Buy now

Ads

समझ कर हमने वादा कर लिया है

- Advertisement -

अभी से खुद को आधा कर लिया है
बिछड़ने का इरादा कर लिया है

मोहब्बत से भी हम उकता गए हैं
ये सौदा भी ज़ियादा कर लिया है

भला वादे निभाये जाते हैं क्या ?
समझ कर हमने वादा कर लिया है

ये दुनिया आज भी रंगीन ही है
हम ही ने खुद को सादा कर लिया है

मुआफ़ उसको नहीं करना था लेकिन
अब इस दिल को कुशादा कर लिया है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles