18.1 C
Delhi
Thursday, March 19, 2026

Buy now

Ads

ओ दर्पण

- Advertisement -

मेरा इतना भोड़ा चेहरा!
नहीं, नहीं, तुम ही झूठे हो!
ओ दर्पण तुम ही झूठे हो!

माना पाँव पड़े कीचड़ में, छींटे चेहरे पर भी आये,
किन्तु न लाए पास तुम्हारे, कभी बिना धोये चमकाये l
फिरभी तुमने छाप दिये हैं, दाग सभी वैसे के वैसे,
कोई भी जो देख न पाया, वह तुमने ही देखा कैसे?
नहीं नहीं तुम ही झूठे हो l
बोलो बोलो मेरे दर्पण
आखिर क्यों मुझसे रूठे हो?
ओ दर्पण तुम ही झूठे हो!

माना कुछ अनुचित करता हूँ, पर रातों में आँख बचाकर,
सीना तान चला करता हूँ, दिन में सबसे आँख मिलाकर l
फिर भी कर दीं नीची आँखें, मेरा भोड़ा बिम्ब बनाकर,
आँखें नहीं उठा पाता हूँ, दर्पण पास तुम्हारे आकर l
नहीं नहीं तुम ही झूठे हो l
सदा अप्रिय ही बोला करते
बड़े सत्यवादी नूठे हो!
ओ दर्पण तुम ही झूठे हो!
मेरा इतना भोड़ा चेहरा!
नहीं नहीं तुम ही झूठे हो!
ओ दर्पण तुम ही झूठे हो!

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles