31.1 C
Delhi
Thursday, April 23, 2026

Buy now

Ads

कुछ बुझी बुझी सी है अंजुमन न जाने क्यूँ

- Advertisement -

कुछ बुझी बुझी सी है अंजुमन न जाने क्यूँ
ज़िंदगी में पिन्हाँ है इक चुभन न जाने क्यूँ

और भी भुत से हैं लूटने को दुनिया में
बन गए हैं रह-बर की राह बन-जान न जाने क्यूँ

उन की फ़िक्र-ए-आला पर लोग सर को धुनते थे
आज वो परेशाँ हैं अहल-ए-फ़न न जाने क्यूँ

जिस चमन में सदियों से था बहार का क़ब्ज़ा
उस में है ख़िज़ाओं का अब चलन न जाने क्यूँ

जिन गुलों से काँटें ख़ुद दूर बच के रहते थे
चाक चाक हैं उन के पैरहन न जाने क्यूँ

ग़ैर कुछ तो करते हैं पास और लिहाज़ अपना
और दोस्त होते हैं ख़ंदा-ज़न न जाने क्यूँ

ग़ुंचे ग़ुंचे के तेवर गुलिस्ताँ में बदले हैं
हम चमन में रह कर हैं बे-चमन न जाने क्यूँ

जिन को अपना समझे थे करते हैं ‘कँवल’ हम से
दोस्ती के परदे में मकर ओ फ़रेब न जाने क्यूँ

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles