18.1 C
Delhi
Friday, March 20, 2026

Buy now

Ads

नमक में आटा

- Advertisement -

हमने
कम समय में
बहुत बातें की
बहुत बातों में
कम समय लिया

कम समय में
लम्बी यात्राएँ की
लम्बी यात्राओं में
कम समय लिया

कम समय में
बहुत समय लिया
बहुत समय में
कम समय लिया

इस तरह हम
कम में ज़्यादा
ज़्यादा में कम होते गए
हमें होना था
आटे में नमक
मगर हम नमक में आटा होते गए !

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles