39.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026

Buy now

Ads

मुझे गाने लगे हैं भजन

- Advertisement -

मैंने कर दिया है
अपना सर्वस्व तुम्हें अर्पण
मेरे पास अब
न रूप है, न मन
कोरे पन्ने सा हो गया मेरा
श्वेत रंग
अब न बिम्ब है, न प्रतिबिम्ब
शेष है सर्वत्र
प्रेममय भावो के निर्मल
कांच से निर्मित
बस एक दर्पण

करते-करते तुम्हारा पूजन
मुझे गाने लगे हैं भजन

मुझे भाने लगे हैं
तुम्हारे स्मरनो के पवित्र चरण

पड़ा रहता हूँ वहीं पर
होऊं जैसे –
ढेरों अर्पित सुगन्धित शुष्क सुमन

न जड़ हूँ न चेतन
शेष हैं सर्वत्र
तुम्हारी यादों की महक से –
भरा बस
एक उपवन

टूट कर मैं पर्वत
तुम नदी में घुल गया
मुझे ढूँढने के लिये
बचा नहीं एक भी कण

न रेत हूँ, न हूँ पवन
शेष है सर्वत्र
बूंदों में सागर का
लिये सपन
बस एक उदगम

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles