23.1 C
Delhi
Friday, May 1, 2026

Buy now

Ads

वादा करके मेरे श्याम दग़ा दी तूने

- Advertisement -

वादा करके मेरे श्याम दग़ा दी तूने।
गै़रों के रहके सारी रात गमा दी तूने॥
शाम से रात तपौअर में गुज़ारी मैंने।
क्या बिगाड़ा था मेरी जान सज़ दी तूने॥
जान जाती है मेरी तुझको मज़ा आता है।
वादा करके भी मुहब्बत को घटा दी तूने॥
तुम मिलो या न मिलो मैं तुम्हें भूलूँगी नहीं।
मिल गये गर तो जी ‘कीरति’ को बना दी तूने॥
रातभर वस्ल में मिल करके मज़ा दी तूने।
लगी थी आग मेरे दिल में बुझा दी तूने॥
मिल गये नन्दलाल क्या करूँ उनकी मैं अदब।
लेके उल्फ़त का मज़ा खूब चला दी तूने॥
रात की बात सखी क्या कहूँ कु कह न सकूँ।
मिल गये श्याम मुझे रात जिला ली तूने॥
हो गये कीर्ति-पिया अब न किनारा करना।
अब तो मिलना पड़ेगा बान लगा दी तूने॥

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles