24.1 C
Delhi
Tuesday, May 5, 2026

Buy now

Ads

मिरा दिल मुझसे धोखा कर गया तो

- Advertisement -

मिरा दिल मुझसे धोखा कर गया तो
कहीं ये मुझसे पहले मर गया तो।

मैं अपना कत्ल तो कर लेता लेकिन
कहीं इल्ज़ाम तेरे सर गया तो।

मिरी नाकामियों तुम ये भी सोचो
मैं हर उम्मीद से ही डर गया तो।

चले जाएंगे लाखों लोग नीचे
अगर तू और कुछ ऊपर गया तो।

मिरा दुश्मन लगा मुझसे भी बेहतर
मैं उसके दिले के अंदर जब गया तो।

मिरे बच्चों से होंगी मेरी बातें
किसी दिन वक़्त पर मैं घर गया तो।

मैं खाली ट्यूब हूँ पहिये का लेकिन
हवा बनकर तू मुझमें भर गया तो |

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles