28.1 C
Delhi
Friday, May 8, 2026

Buy now

Ads

मेहतरानी की कोस

- Advertisement -

दिन में मेहतरानी की छाया से डरते
मूँछों पर ताव दे-दे
दूर-दूर हट-हट करते
रात्रि में उसके हारे
खेत में पथार में
उससे सटते, उसे चूमते-चाटते रहे
और एक दिन
कमला की गोद में
दे दिया एक लाल
दोहरी चाल वाले ठाकुरों ने

अब क्या करे कमला?
क्या वह रोज़ इज़्ज़त की ख़ातिर?
‘जैसे एक बार गयी— वैसे हज़ार बार गयी’
बात बरोबर ही है
तो फिर?
‘बदला लेना होगा—
इस दोहरे चलन का
नतीजा भोगना पड़ेगा गोद में लाज थमाने का’
मेहतरानियों की सभा बुलायी
जाओ कमला बनकर
एक-एक ठाकुर को वर लो
उनके बच्चों को जनो
और पकड़ा दो उन सबको फिर
एक-एक झाड़ू
एक-एक पंजा
और भेज दो
उनके बापों के घरों में
उन गोरे-चिट्टे ठाकुरों की औलादों को
उठाने के लिए
अपने बाप-दादों का मल-मूत्र!

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles