41.1 C
Delhi
Saturday, April 25, 2026

Buy now

Ads

आँखें तरस रहीं मेरी दीदारे-यार को

- Advertisement -

आँखें तरस रहीं मेरी दीदारे-यार को।
मिलता नहीं करार दिले-बेकरार को॥

एे सोज़े-हिज्रां आज ज़रा देर तक ठहर-
तन्हा न छोड़ देख ग़मों के दयार को।

अबके दिए हैं ज़ख़्म हज़ारों बहार ने-
ले के कहाँ मैं जाऊँ दिले-दागदार को।

किस शहर में तलाश करूँ जाऊँ मैं कहाँ-
ढूँढूँ कहाँ पर जाके अपने खोए प्यार को।

ज़ालिम को मुझ पर आज भी आया नहीं रहम-
ठोकर से उसने मेरी उड़ाया मज़ार को।

दैरो-हरम में ढूँढता है अब ख़ुदा को तू-
भूला हुआ है रोज़े अज़ल के क़रार को।

मरहम लगा रहा है वह आकर के एे ‘वफ़ा’ –
कह दो कि आने दे अभी ज़ख़्मे-बहार को।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles