38.1 C
Delhi
Tuesday, April 28, 2026

Buy now

Ads

आकाश की हसीन फ़ज़ाओं में खो गया

- Advertisement -

आकाश की हसीन फ़ज़ाओं में खो गया
मैं इस क़दर उड़ा की ख़लाओं में खो गया

कतरा रहे हैं आज के सुक़रात ज़हर से
इंसान मस्लहत की अदाओं में खो गया

शायद मिरा ज़मीर किसी रोज़ जाग उठे
ये सोच के मैं अपनी सदाओं में खो गया

लहरा रहा है साँप सा साया ज़मीन पर
सूरज निकल के दूर घटाओं में खो गया

मोती समेट लाए समुंदर से अहल-ए-दिल
वो शख़्स बे-अमल था दुआओं में खो गया

ठहरे हुए थे जिस के तले हम शिकस्ता पा
वो साएबाँ भी तेज़ हवाओं में खो गया

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles