32.1 C
Delhi
Saturday, May 2, 2026

Buy now

Ads

इच्छाएँ

- Advertisement -

मेरे उर में है
अतृप्य इच्छा―

एक ऐसे गुलाब की
जिसके साथ कण्टक न हो;

एक ऐसे कमल की
जिसका उद्गम पंक न हो;

एक ऐसे संदल की
जिसमें लिपटा भुजंग न हो;

एक ऐसे चन्द्र की
जिसके भाल पर कलंक न हो;

एक ऐसे पूर्णचन्द्र की
जिसका कभी क्षय न हो;

एक ऐसे दिवस की
जिसका अंधकार में विलय न हो;

एक ऐसे नद की
जिसका सागर में अन्त न हो;

एक ऐसे नभ की
जिसका क्षितिज अनन्त न हो;

एक ऐसे सूर्य की
जो कभी अस्त न हो;

एक ऐसे जीवन की
जो मृत्यु से परास्त न हो;

एक ऐसे यौवन की
जो जरा से जर्जर न हो;

एक ऐसे तन की
जो नश्वर न हो;

एक ऐसी आत्मा की
जो निराकार न हो;

एक ऐसे समाज की
जिसमें वर्ग प्रकार न हो;

एक ऐसे राष्ट्र की
जिसमें सीमाओं का आधार न हो;

मैं करता हूँ इच्छाएँ ऐसी
क्योंकि मैं बचाना चाहता हूँ
पहचान सब की;

मैं अक्सर पूछता हूँ
सर्वशक्तिमान रचयिता से―
क्यों वह रचता नहीं
वस्तुएँ ऐसी?

और मैं कह सकता हूँ
मानवी गर्व से―
यहाँ हार गया है सर्वशक्तिमान!

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles