23.1 C
Delhi
Tuesday, May 5, 2026

Buy now

Ads

गंगा-1 (हमें आप्लावित कर दो!)

- Advertisement -

सैकड़ों वृक्ष : जलती दोपहर : ठहरी नदी
हरियाली के धब्बे समेटे धूसर-सा दिखाई देता वन!
टहनियाँ बने हज़ारों हाथ प्रार्थनारत
आकाश की ओर अथक उठे, पुकारते :
कि बरसो
मेघ बरसो और हमें आप्लावित कर दो!

बरसो कि
बरसों हम इसी तरह प्रार्थनारत रह सकें
मौसम के घात-प्रतिघात सह सकें
कि मेघ बरसेंगे
कि यह वन और
यह जीवन-वन आप्लावित होगा
रस सरसेंगे

बरसो कि हम भी बरसें

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles