35.1 C
Delhi
Tuesday, May 12, 2026

Buy now

Ads

ग़म हर इक आँख को छलकाए ज़रूरी तो नहीं

- Advertisement -

ग़म हर इक आँख को छलकाए ज़रूरी तो नहीं
अब्र उठे और बस जाए ज़रूरी तो नहीं

बर्क़ सय्याद के घर पर भी तो गिर सकती है
आशियानों पे ही लहराए ज़रूरी तो नहीं

राह-बर-राह मुसाफिर को दिखा देता है
वहीं मंज़िल पे पहुँच जाए ज़रूरी तो नहीं

नोक-ए-हर ख़ार ख़तरनाक तो होती है मगर
सब के दामन से उलझ जाए ज़रूरी तो नहीं

गुँचे मुरझाते हैं और शाख़ से गिर जाते हैं
हर कली फूल ही बन जाए ज़रूरी तो नहीं

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles