30.1 C
Delhi
Friday, May 1, 2026

Buy now

Ads

जंगल-1

- Advertisement -

किसी अनजानी जगह में
कोई अनजाना
किससे राह पूछे
जहाँ सबको अपनी-अपनी पड़ी हो
वहाँ कौन किसकी बात सुने

यहाँ सबने सीखी हुई है बन्द रहने की कला
‘हाय-हलो’ वाले कैसे पूरा खुलें भला
नपी-तुली-सधी मुस्कुराहटें
और हिलते हाथ
कब तक दें साथ

जहाँ हर कोई अकेला हो
किसी को किसी की न हो ख़बर
जहाँ अन्तर के तारों पर बजते हों
अलग-अलग स्वर
वहाँ भी
पौधे, बौर, वृक्ष, फूल और कलियाँ
जंगल और झरने, जलचर और नदियाँ
सुनाते रहते हैं अविराम
पर्वत को ‘साम’
खुलता रहता है अनायास सबका ताना-बाना
राह पा लेता है हर भूला-भटका अनजाना ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles