39.1 C
Delhi
Thursday, May 14, 2026

Buy now

Ads

जब कभी हम नज़र उठाते हैं

- Advertisement -

जब कभी हम नज़र उठाते हैं
तुम को अपने करीब पाते हैं

तुम हमारे हो जानते हैं मगर
हिज्र के ख्वाब भी डराते हैं

आईना दिल का कब हुआ धुंधला
हम यहीं सच को देख पाते हैं

राम तो हैं सभी जगह लेकिन
मंदिरों में ही सिर झुकाते हैं

हमको प्यारा है ये वतन अपना
गीत इस के ही गुनगुनाते हैं

हो गये झूठ सारे अफ़साने
लोग क्यूँकर उन्हें सुनाते हैं

दुश्मनी झोंपड़ी नहीं करती
कौन हैं आग जो लगाते हैं

आँख खुलते ही टूट जायें जो
ख़्वाब आँखों मे क्यों सजाते हैं

हो न चाहत जिन्हें निभाने की
किसलिये वो अहद उठाते हैं

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles