33.1 C
Delhi
Monday, April 27, 2026

Buy now

Ads

तुम्हें जो मेरे गम-ए-दिल से आगाही हो जाए

- Advertisement -

तुम्हें जो मेरे गम-ए-दिल से आगाही हो जाए
जिगर में फूल खिलें आँख शबनमी हो जा

अजला भी उस की बुलंदी को छू नहीं सकती
वो जिंदगी जिसे एहसास-ए-जिंदगी हो जाए

यही है दिल की हलाकत यही है इश्क की मौत
निगाए-ए-दोस्त पे इजहार-ए-बेकसी हो जाए

ज़माना दोस्त है किस किस को याद रक्खोगे
खुदा करे के तुम्हें मुझ से दुश्मनी हो जाए

सियाह-खाना-ए-दिल में हैं जुल्मतों का हुजूम
चराग-ए-शौक जलाओ के रौशनी हो जाए

तुलू-ए-सुब्ह पे होती है और भी नम-नाक
वो आँख जिस की सितारों से दोस्ती हो जाए

अजल की गोद में ‘काबिल’ हुई है उम्र तमाम
अजब नहीं जो मेरी मौत जिंदगी हो जाए

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles