35.1 C
Delhi
Tuesday, May 12, 2026

Buy now

Ads

बर्क़ को जितनी शोहरत मिली

- Advertisement -

बर्क़ को जितनी शोहरत मिली
आशियाँ की ब-दौलत मिली

ज़ब्त-ए-ग़म की ये क़ीमत मिली
बे-वफ़ाई की तोहमत मिली

उन को गुल का मुकद्दर मिला
मुझ को शबनम की क़िस्मत मिली

क़ल्ब-ए-मै-ख्वार को छोड़ कर
मुझ को हर दिल में नफ़रत मिली

उम्र तो कम मिली शम्मा को
ज़िंदगी खूब-सूरत मिली

मौत लाई नई ज़िंदगी
मैं तो समझा था फ़ुर्सत मिली

हर गुनह-गार को ऐ ‘फ़ना’
गोद फैलाए रहमत मिली

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles